| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

रामपुर। लगातार हो रही तेज बारिश और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति

 

बारिश और जलभराव के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: रफीउल्लाह खान, रामपुर
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

रामपुर। लगातार हो रही तेज बारिश और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, रामपुर ने जिलाधिकारी अजय द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।


व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष नेहा रस्तोगी ने कहा कि अत्यधिक बारिश और जलभराव के दौरान बच्चों का विद्यालय आना-जाना जोखिमपूर्ण हो जाता है। ऐसे में टेस्ट या परीक्षा के नाम पर अभिभावकों पर बच्चों को स्कूल भेजने का दबाव बनाया जाना चिंता का विषय है।


ज्ञापन में मांग की गई कि गंभीर मौसम की स्थिति में विद्यालय संचालन को लेकर तत्काल स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। ऐसी परिस्थितियों में टेस्ट या परीक्षा के नाम पर बच्चों को विद्यालय आने के लिए बाध्य न किया जाए। साथ ही विद्यालय बंद करने के प्रशासनिक आदेश की स्थिति में सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में उसका कड़ाई से पालन कराया जाए।


व्यापार मंडल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा किसी भी परीक्षा या विद्यालयी गतिविधि से अधिक महत्वपूर्ण है। प्रशासन को जनहित और बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष नेहा रस्तोगी, नगर अध्यक्ष जोगा सिंह संधू, जिला कोषाध्यक्ष ऋचा अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री मनु सक्सेना, नगर महामंत्री सूर्यांश सक्सेना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम सिंघल, बीना रानी, नगर महामंत्री धर्मेंद्र, नगर महामंत्री महिला तायरा खान, लता रानी, नगर महामंत्री बलजिंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रफीउल्लाह खान, रामपुर
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज